शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार मजबूत

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख है। 
दोपहर 12:36 बजे सेंसेक्स 99 अंक यानी 0.51% की मजबूती के साथ 19,242 पर है। निफ्टी 30 अंक यानी 0.52% की बढ़त के साथ 5814 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.25% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 1.25% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.37% की बढ़त है। आज के कारोबार में रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.68% का फायदा पहुँचा। कैपिटल गुड्स में 2.30%, धातु में 1.91% और आईटी में 1.11% की मजबूती है। पीएसयू में 0.94%, टीईसीके में 0.91%, तेल-गैस में 0.78%, पावर में 0.72%, बैंकिंग में 0.57%, ऑटो में 0.50%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.31% और हेल्थकेयर में 0.11% की बढ़त है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.35% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2013)  
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!