शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5863 पर, सेंसेक्स (Sensex) 161 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के  बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 
सेंसेक्स (Sensex) 161 अंक यानी 0.84% की मजबूती के साथ 19,414 पर बंद हुआ। निफ्टी 45 अंक यानी 0.77% की बढ़त के साथ 5863 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.64% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.48% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.85% की बढ़त रही। आज के कारोबार में रियल्टी और आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।  
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में लाल निशान पर ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,213 पर और निफ्टी 5801 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। मजबूत यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार को फायदा पहुँचा और यह वापस हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ा, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार चढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 19,466 पर और निफ्टी 5878 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक पहुँच गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.68% का फायदा पहुँचा। आईटी में 1.66%, कैपिटल गुड्स में 1.59% और टीईसीके में 1.34% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.86%, ऑटो में 0.72%, हेल्थकेयर में 0.68%, एफएमसीजी में 0.63%, पावर में 0.44% और तेल-गैस में 0.13% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.57% की गिरावट रही। धातु में 0.43% और पीएसयू में 0.11% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 07मार्च 2013)    
  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!