शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रखें नजर : एमएंडएम (M&M), एलएंडटी (L&T).........

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) : पिछले कुछ दिनों से चल रही कंपनी के नासिक संयंत्र में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गयी है।

दो निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने और जल्द ही नया वेतन समझौता होने का आश्वासन मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:57 बजे 1.36% की बढ़त के साथ यह 897 रुपये पर है। 
लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) : एलएंडटी ने बेल्जियम की कंपनी सीएमआई एनर्जी (CMI Energy) के साथ मिल कर मध्य एशियाई देशों में स्मॉल हीट रिकवरी स्टीम जेनरेटर्स (SHRSG) की स्थापना और आपूर्ति के लिए समझौता किया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:57 बजे 0.60% की बढ़त के साथ यह 1,472.20 रुपये पर है।
इंडियन होटल्स (Indian Hotels) : वर्ष 2018 के अंत तक 83 नये होटल खोलने की योजना है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:57 बजे 0.17% की बढ़त के साथ यह 57.60 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयर भाव पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!