शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रखें नजर : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), ओएनजीसी (ONGC) ........

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) : रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के गैस ब्लॉक्स को मंजूरी दे दी है।

कंपनी के केजी-डी6 और एनईसी-26 ब्लॉक पर लगी रोक को हटा लिया गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:05 बजे 0.93% की बढ़त के साथ यह 851.55 रुपये पर है। 
ओएनजीसी (ONGC) : कंपनी मैंगलोर में जल्दी ही 3.0 एमटीपीए गैस टर्मिनल की स्थापना करने वाली है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:05 बजे 0.72% की बढ़त के साथ 326.75 रुपये पर है। 
श्रेई समूह (Srei Group) : बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखने जा रही है, इसके लिए वह बैंकिंग लाइसेंस हासिल करने की योजना बना रही है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10:06 बजे 0.41% की कमजोरी के साथ 36.35 रुपये पर है।
आज इन कंपनियों के शेयर भाव पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!