शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है। 
जनवरी माह के आईआईपी आँकड़ों और फरवरी 2013 की खुदरा महँगाई दर में वृद्धि की खबरों के बीच बाजार में गिरावट पर कारोबार हो रहा है।
जनवरी 2013 के आईआईपी दर 2.4% पर रही है, जबकि पिछले माह खुदरा महँगाई 10.91% की दर से बढ़ी है।
दोपहर 12:42 बजे सेंसेक्स 95 अंक यानी 0.48% की गिरावट के साथ 19,551 पर है। निफ्टी 34 अंक यानी 0.57% की कमजोरी के साथ 5909 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.75% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.70% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.53% की कमजोरी है। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.93% का घाटा पहुँचा है।। रियल्टी में 1.23%, बैंकिंग में 1.22%, पावर में 1.15%, धातु में 1.09% की गिरावट है। टीईसीके में 0.93%, आईटी में 0.88%, कैपिटल गुड्स में 0.72%, पीएसयू में 0.65%, हेल्थकेयर में 0.20% की गिरावट है। ऑटो में 0.02% की मामूली कमजोरी है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.29% की मजबूती है। तेल-गैस में 0.02% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2013)  
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!