शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5873 पर, सेंसेक्स (Sensex) 143 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बंद हुआ।
सेंसेक्स (Sensex) 143 अंक यानी 0.73% की गिरावट के साथ 19,428 पर बंद हुआ। निफ्टी 36 अंक यानी 0.62% की कमजोरी के साथ 5873 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.81% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.62% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.84% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और बैंकिंग में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,673 पर और निफ्टी 5946 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी भी 5900 के स्तर से नीचे फिसल गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ा। हालाँकि दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी, इस दौरान बाजार ने थोड़ा सँभलने की कोशिश की लेकिन, कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में दोबारा गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,383 पर और 5861 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निम्न स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.81% का घाटा हुआ। बैंकिंग में 1.67% और तेल-गैस में 1.18% की गिरावट रही। ऑटो में 0.80%, कैपिटल गुड्स में 0.59%, धातु में 0.56%, पीएसयू में 0.40%, पावर में 0.38% की कमजोरी रही। हेल्थकेयर में 0.06% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.49% की मजबूती रही। आईटी में 0.25% की बढ़त रही। टीईसीके में 0.02% की मामूली बढ़त रही, जबकि एफएमसीजी बिना किसी बदलाव के रहा। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2013)       
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!