शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5746 पर, सेंसेक्स (Sensex) 285 अंक टूटा

डीएमके (DMK) द्वारा यूपीए (UPA) सरकार से समर्थन वापसी की खबरों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।  
निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। 
सेंसेक्स (Sensex) 285 अंक यानी 1.48% की गिरावट के साथ 19,008 पर बंद हुआ। निफ्टी 89 अंक यानी 1.53% की गिरावट के साथ 5746 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.51% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.57% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 19,379 और निफ्टी 5864 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। शुरुआती कारोबार में बाजार में बढ़त पर कारोबार होता रहा। आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के बावजूद बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चला गया। आरबीआई ने रेपो दर (Repo Rate) और रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) में 0.25%-0.25% अंक की कटौती की है। रेपो दर 7.75% से घट कर 7.50% पर आ गयी है। इसी तरह रिवर्स रेपो दर भी 6.75% से घट कर 6.50% पर आ गयी है, जबकि आरबीआई ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में कोई बदलाव नहीं किया है। डीएमके द्वारा यूपीए सरकार से समर्थन लेने की खबर से बाजार की गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 19,000 और निफ्टी 5800 के स्तर से नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 18,939 और निफ्टी 5724 पर दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। श्रीलंका मुद्दे पर डीएमके ने यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। हालाँकि वित्त मंत्री के बयान के बाद बाजार अपने निम्न स्तरों से थोड़ा सँभला। वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने अपने बयान में कहा है कि डीएमके के समर्थन वापसी से सरकार को कोई खतरा नहीं है। इस दौरान सेंसेक्स 19,000 के स्तर को पार कर गया। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार में गिरावट पर एक सीमित दायरे में ही कारोबार होता रहा। हालाँकि इस दौरान बाजार ने थोड़ा सँभलने की कोशिश की, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार फिर फिसल गया। सेंसेक्स 1900 के स्तर से दोबारा नीचे फिसला। हालाँकि कारोबार के अंत में यह इस स्तर को दोबारा पार करने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के निचले स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.63% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.69%, धातु में 2.59%, पीएसयू में 2.08%, पावर में 1.99%, बैंकिंग में 1.97%, तेल-गैस में 1.31%, टीईसीके में 1.29%, ऑटो में 1.28% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.25% की गिरावट रही। आईटी में 0.69%, एफएमसीजी में 0.41% और हेल्थकेयर में 0.24% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2013)        
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!