शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5659 पर, सेंसेक्स (Sensex) 91 अंक नीचे

घरेलू राजनीतिक उथल-पुथल की खबरों और कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए।  
सेंसेक्स (Sensex) 91 अंक यानी 0.48% की कमजोरी के साथ 18,793 पर बंद हुआ। निफ्टी 35 अंक यानी 0.63% की गिरावट के साथ 5659 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.22% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.07% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.23% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मजबूत एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलते ही निफ्टी ने 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार शुरुआती बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी 5700 के स्तर के नीचे फिसल गया। हालाँकि दूसरे घंटे में बाजार फिर सँभल कर हरे निशान पर चला गया। निफ्टी ने 5700 के स्तर को पार कर लिया। फिर बाजार ने बढ़त की रफ्तार पकड ली। सेंसेक्स ने 19,000 के स्तर के ऊपर चला गया। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 19,082 और निफ्टी 5758 तक चढ़ गये। लेकिन यूरोपीय शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत की खबर ने बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स 19,000 के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी 5700 के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंतिम घंटे में सेंसेक्स 18,757 और निफ्टी 5648 तक फिसल गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के निचले स्तरों के कुछ सँभल कर बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी को सबसे ज्यादा 2.91% का घाटा सहना पड़ा। पावर में 2.38%, कैपिटल गुड्स में 2.30%, ऑटो में 2.23%, पीएसयू में 1.19%, तेल-गैस में 1.18%, धातु में 0.94%, हेल्थकेयर में 0.79%, एफएमसीजी में 0.59% और बैंकिंग में 0.31% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 0.78% का फायदा हुआ। टीईसीके में 0.60% और आईटी में 0.27% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!