शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 208 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। फिर इस सूचकांक में हरे निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी बढ़त में इजाफा हुआ। आखिरकार यह सूचकांक 208 अंकों यानी 1.69% की मजबूती के साथ 12,546 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 1.49% और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 1.16% का फायदा हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.77%, हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.61% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.27% की बढ़त रही। दूसरी ओर, चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की हल्की गिरावट रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:25 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.81%, जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.99% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.77% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!