शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) मामूली चढ़े

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 23 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 18,705 पर बंद हुआ। निफ्टी 8 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ 5642 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.18% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.11% की कमजोरी रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.04% की मामूली बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 18,612 और निफ्टी 5612 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन जल्द ही यह लाल निशान पर फिसल गया। इसके बाद बाजार में लाल-निशान पर ही ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद बाजार  बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चला गया। हालाँकि जल्द ही यह सँभल कर हरे निशान पर वापस लौटा। इस दौरान सेंसेक्स 18,759 और निफ्टी 5655 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन बाजार ज्यादा देर तक इस मजबूती को बरकरार नहीं रख पाया और दोबारा लाल निशान पर फिसला। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार में मजबूती आयी, इस दौरान बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार दोबारा लाल निशान पर फिसल गया। हालाँकि कारोबार के अंत में यह सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.59% का फायदा हुआ। एफएमसीजी में 1.13% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.66%, आईटी में 0.45%, ऑटो में 0.35% और बैंकिंग में 0.30% की बढ़त रही। हेल्थकेयर में 0.09% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस को 2.06% का घाटा हुआ। रियल्टी में 1.95%, कैपिटल गुड्स में 1.85% और पावर में 1.05% की गिरावट रही। धातु में 0.41% और पीएसयू में 0.33% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!