शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 62 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। लेकिन कारोबार के पहले ही घंटे में यह सूचकांक बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। फिर यह सूचकांक में एक सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटों में यह गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चला गया। आखिरकार यह सूचकांक 62 अंकों यानी 0.50% की मजबूती के साथ 12,398 पर बंद हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.66% और दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.57% की बढ़त रही। चीन (China) का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.01% की हल्की मजबूती के साथ सपाट रहा। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng), सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में आज छुट्टी रही। 
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज गुड फ्राइडे की छुट्टी है। भारतीय शेयर बाजार भी आज बंद रहा। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!