शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोवार्टिस इंडिया (Novartis India) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

पेटेंट न मिलने की खबर के बाद से बीएसई में नोवार्टिस इंडिया (Novartis India) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 558.10 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। दोपहर 12:10 बजे यह 4.33% के नुकसान के साथ 572.90 रुपये पर है।
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने स्विस दवा निर्माता कंपनी नोवार्टिस एजी (Novartis AG) की कैंसर दवा ग्लिवेक (Gilvec) की पेटेंट याचिका खारिज कर दी है। उच्चतम न्यायालय का कहना है कि कंपनी की यह दवा अपनी पुरानी दवा से ज्यादा अलग नहीं है। इसलिए किसी एक दवा को दो बार पेटेंट नहीं दिया जा सकता है।  (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!