शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5748 पर, सेंसेक्स (Sensex) 176 अंक ऊपर

मजबूत यूरोपीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 19,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।
सेंसेक्स 176 अंक यानी 0.93% की मजबूती के साथ 19,041 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 44 अंक यानी 0.77% की बढ़त के साथ 5748 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.57% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.43% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.28% की तेजी रही। आज के कारोबार में धातु और तेल-गैस क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 5700 के स्तर के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 18,827 और निफ्टी 5687 पर दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि मजबूत यूरोपीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजार हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान निफ्टी भी 5700 के स्तर को दोबारा पार कर गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। सेंसेक्स 19,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की तेजी बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,061 और निफ्टी 5755 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.07% की तेजी रही। तेल-गैस में 1.99%, कैपिटल गुड्स में 1.88%, हेल्थकेयर में 1.82%, पीएसयू में 1.73%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.66% और पावर में 1.22% की मजबूती रही। आईटी में 0.95%, बैंकिंग में 0.90%, टीईसीके में 0.87%, रियल्टी में 0.69% और ऑटो में 0.32% की बढ़त रही। एफएमसीजी में 0.07% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख