शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5673 पर, सेंसेक्स (Sensex) 239 अंक लुढ़का

घरेलू राजनीतिक हलचल की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 19,000 और निफ्टी (Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसले। 
सेंसेक्स 239 अंक यानी 1.26% की गिरावट के साथ 18,802 पर बंद हुआ। निफ्टी 75 अंक यानी 1.31% की गिरावट के साथ 5673 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.76% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.81% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.41% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 19,000 के स्तर के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। हालाँकि इसके बाद बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। इस दौरान सेंसेक्स 19,000 के स्तर के ऊपर लौट आया। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार में गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 19,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के केंद्र सरकार पर सीबीआई के जरिये उन्हें जेल भिजवाने के बयान के बाद बाजार पर दबाव बढ़ा। वहीं, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) द्वारा संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के समक्ष पेश होने से इंकार करने और बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) के वर्ष 2013 में ही आम चुनाव होने की खबरों से भी बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। निफ्टी 5700 के स्तर से नीचे चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,722 और निफ्टी 5650 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। आखिरकार कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी अपने निचले स्तरों से सँभल कर गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.68% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.29%, ऑटो में 2.23%, धातु में 2.08%, तेल-गैस में 1.82%, बैंकिंग में 1.50%, कंज्यूर ड्यूरेबल्स में 1.41%, टीईसीके में 1.23% और पीएसयू में 1.21% की गिरावट रही। आईटी में 0.91% की कमजोरी रही। एफएमसीजी में 0.07% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.17% और पावर में 0.06% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2013)  

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!