शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 112 अंक गिरा

बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही।
मार्च महीने में निजी क्षेत्र के रोजगार आँकड़ों में उम्मीद से कम बढ़ोतरी से बाजार में अस्थिरता रही। सर्विस क्षेत्र में गिरावट से भी बाजार पर दबाव बढ़ा। वहीं, बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव से मुनाफावसूली रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 112 अंक यानी 0.76% की गिरावट के साथ 14,550 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 36 अंक यानी 1.11% की गिरावट के साथ 3219 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 17 अंक यानी 1.05% गिर कर 1554 पर बंद हुआ। 
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मई वायदा भाव 0.14 डॉलर गिर कर 94.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 8.20 डॉलर गिर कर 1,545.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2013)  

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!