शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीनी क्षेत्र की कंपनियों के शेयर चढ़े

चीनी के नियंत्रणमुक्त होने की खबर के बाद से शेयर बाजार में आज चीनी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.25 बजे धामपुर शुगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills) का शेयर 9.53% के उछाल के साथ 50 रुपये पर है। बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) 5.54% की तेजी के साथ 505.50 रुपये पर है। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज (Dwarikesh Sugar Industries) का शेयर 4.20% की मजबूती के साथ 33.50 रुपये पर है। श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) 3.6% की मजबूती के साथ 25.90 रुपये पर है।
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आंशिक रूप से चीनी विनियंत्रण के लिए रंगराजन समिति की सिफारिशों को लागू कर दिया है। इस कदम से सरकार के सब्सिडी बिल पर 3000 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा, जिससे चीनी मिल मालिकों को फायदा पहुँचेगा। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!