शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 266 अंक टूटा

सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट रही। 
चीन के निराशाजनक जीडीपी आँकड़ों से बाजार में अस्थिरता रही। वहीं, अमेरिका के हाउसिंग मार्केट इंडेक्स में लगातार तीसरी बार गिरावट से भी बाजार पर दबाव बढ़ा। अमेरिका के बॉस्टन शहर में मैराथन के दौरान दो बम धमाकों की खबरों से बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गयी। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average)  266 अंक यानी 1.79% की गिरावट के साथ 14,599 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 79 अंक यानी 2.38% की तेज गिरावट के साथ 3216 पर और सएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 36 अंक यानी 2.30% गिर कर 1552 पर बंद हुए।  
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मई वायदा भाव 1.80 डॉलर गिर कर 86.91 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना भी नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जून फ्यूचर 11.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,349.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!