शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) के शेयर टूटे

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में कैर्न इंडिया (Cairn India) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 287.50 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 9:40 बजे कंपनी का शेयर 3.70 रुपये यानी 1.26% की कमजोरी के साथ 289.40 रुपये पर है।
कारोबारी साल की चौथी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 23.35% की कमी आयी है। जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 2564 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 3345 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2186 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की आय 2% बढ़ी है। इस अवधि में कंपनी की आय 4363 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही में विप्रो की आय 4278 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!