शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

हिस्सदारी बेचने की खबर के बाद से शेयर बाजार में जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 688.60 रुपये तक ऊपर चला गया। जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अभी इसकी उछाल में कमी आयी। बीएसई में सुबह 10:21 बजे कंपनी का शेयर 76.20 रुपये यानी 13.28% की मजबूती के साथ 650.05 रुपये पर है।
जेट एयरवेज ने संयुक्त अरब अमीरात की एयलाइंस कंपनी एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) को अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कंपनी 10 रुपये मूल कीमत के 273 लाख शेयरों को एतिहाद को बेचेगी। यह शेयर 754.74 रुपये के भाव से बेचे जायेंगे। इस तरह यह सौदा 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इस सौदे की मंजूरी अभी सरकार और नियामक से लेनी बाकी है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!