शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 128.70 रुपये तक ऊपर चला गया। जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अभी इसकी उछाल में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:06 बजे कंपनी का शेयर 8.75 रुपये यानी 7.53% की मजबूती के साथ 125 रुपये पर है।
जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में आइडिया सेलुलर का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 308.18 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 238.98 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 28.95% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 12.88% बढ़ कर 6061.38 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 5369.69 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!