शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) मामूली चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख रहा।
आर्थिक आँकड़ों में अप्रत्याशित गिरावट से बाजार में अस्थिरता रही। 
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 12 अंक यानी 0.08% की हल्की बढ़त के साथ 14,713 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11 अंक यानी 0.33% की कमजोरी के साथ 3279 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 3 अंक यानी 0.18% की कमजोरी के साथ 1582 पर रहा।
पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 1.1% की मजबूती रही। एसएंडपी 500 तो 1.7% चढ़ गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 2.3% की तेजी रही।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जून वायदा भाव 0.86 डॉलर गिर कर 92.78 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना भी नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 8.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,453.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!