शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मन्नाप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में मन्नाप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 14.70 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:19 बजे यह 3.44% की कमजोरी के साथ 15.45 रुपये पर है।
चौथी तिमाही में कंपनी को 141.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 107 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस दौरान कंपनी की आय 60% घट कर 312 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 790.7 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 16 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!