शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6200 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.76% की तेजी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.01% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.49% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.15% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.38% की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.01% की हल्की कमजोरी के साथ सपाट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 29 अंक की मजबूती के साथ 6216 पर है। (शेयर मंथन, 20 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"