शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीएमएल (TTML) के शेयर चढ़े

ओएफएस (OFS) रद्द होने की खबर के बाद से शेयर बाजार में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) (Tata Teleservices (Maharashtra) के शेयर में तेजी का रुख बना हुआ है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 9.45 रुपये तक चढ़ गया। बीएसई में दोपहर  2:10 बजे 16.67% की मजबूती के साथ 9.45 रुपये पर है।
गौरतलब है कि कंपनी की प्रमोटर टाटा संस (Tata Sons) ने कंपनी में 2.72% के विनिवेश के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। टाटा संस की 17 मई को इस ओएफएस के जरिये कंपनी की 2.72% की हिस्सेदारी बेचने की योजना थी। इसके लिए कुल 51,623,679 शेयरों को 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचने का ऐलान किया गया था, लेकिन कंपनी ने अब इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। (शेयर मंथन, 20 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!