शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

धातु (Metal) क्षेत्र ने दी शुरुआती कारोबार में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह एक सीमित दायरे में मजबूती का रुख है।
बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) ने 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया, लेकिन अभी यह इस स्तर के नीचे आ गया है।
सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34 अंक की मजबूती के साथ 19,709 पर है। निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 5974 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.37% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% की गिरावट है, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.02% की हल्की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती धातु सूचकांक (Metal Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 1.41% ऊपर है। सेंसेक्स के 17 शेयरों में मजबूती है, जबकि 13 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती टाटा स्टील में है। इसका शेयर 5.14% ऊपर है। (शेयर मंथन, 24 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!