शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5919 पर, सेंसेक्स (Sensex) 65 अंक नीचे

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 65 अंक यानी 0.33% की कमजोरी के साथ 19,546 पर बंद हुआ। निफ्टी 20 अंक यानी 0.33% की कमजोरी के साथ 5919 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.43% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.10% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.27% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती आयी। इस दौरान सेंसेक्स 19,743 और निफ्टी 5982 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती में कमी आयी। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती घटती चली गयी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,522 और निफ्टी 5910 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.34% की गिरावट रही। बैंकिंग में 0.95%, रियल्टी में 0.86%, ऑटो में 0.46%, आईटी में 0.45%, धातु में 0.40%, तेल-गैस में 0.23% और टीईसीके में 0.19% की कमजोरी रही। पीएसयू में 0.09% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 1.88% की मजबूती रही। कैपिटल गुड्स में 0.77%, पावर में 0.44% और एफएमसीजी में 0.31% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 04 जून 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!