शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5900 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।
सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 110 अंक की कमजोरी के साथ 19,458 पर है। निफ्टी 38 अंक की गिरावट के साथ 5885 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.51% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.39% और बीएसई मिडकैप में 0.07% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.94% नीचे है। सेंसेक्स के 25 शेयरों में गिरावट है, जबकि केवल 5 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 1.32% नीचे है। (शेयर मंथन, 06 जून 2013)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"