शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी (Nifty) रहा सपाट

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे खुला। हालाँकि कारोबार के अंत तक यह इस स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में बढ़ती कमजोरी की वजह से घरेलू बाजार में अस्थिरता रही और अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 49 अंक यानी 0.25% की कमजोरी के साथ 19,519 पर बंद हुआ। निफ्टी 2 अंक यानी 0.04% की मामूली कमजोरी के साथ 5921 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.10% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.11% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की बढ़त रही। आज के कारोबार में हेल्थकेयर और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 5900 के स्तर से नीचे खुला। इस दौरान सेंसेक्स 19,395 और निफ्टी 5869 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट में कमी आयी। इसके बाद जैसै-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी घटती चली गयी। इस दौरान निफ्टी 5900 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार हरे निशान पर पहुँचने में कामयाब रहा। निफ्टी भी 5900 के स्तर को पार कर गया, लेकिन इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में मजबूती आयी। इस दौरान सेंसेक्स 19,635 और निफ्टी 5957 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में सुस्ती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.19% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.72%, पावर में 0.59%, धातु में 0.41%, टीईसीके में 0.40%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38%, पीएसयू में 0.23%, एफएमसीजी में 0.21% और आईटी में 0.18% की कमजोरी रही। ऑटो में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। दूसरी ओर, बैंकिंग में 0.83% की मजबूती रही। रियल्टी में 0.48% और कैपिटल गुड्स में 0.28% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 06 जून 2013)  
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!