शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 207 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही। 

रोजगार के आँकड़ों में बढ़ोतरी से बाजार को फायदा पहुँचा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 207 अंक यानी 1.38% की मजबूती के साथ 15,248 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 45 अंक यानी 1.32% की मजबूती के साथ 3469 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 21 अंक यानी 1.28% चढ़ कर 1643 पर रहा।

वहीं, 2 जनवरी 2013 के बाद डॉव जोंस में यह सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज की गयी।
पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 0.9% की बढ़त रही। एसऐंडपी 500 में 0.4% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 0.8% की बढ़ोतरी रही।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 1.17 डॉलर चढ़ कर 95.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 33.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,382.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 08 जून 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!