शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5800 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। 

दोपहर 1:28 बजे सेंसेक्स 280 अंक यानी 1.44% की गिरावट के साथ 19,161 पर है। निफ्टी 82 अंक यानी 1.40% की गिरावट के साथ 5796 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 2.10% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.85% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.92% की गिरावट है। आज के कारोबार में धातु और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.64% का घाटा हुआ। रिल्टी में 4.17%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.97%, पावर में 2.41%, बैंकिंग में 2.16%, ऑटो में 1.90%, पीएसयू में 1.87% और तेल-गैस में 1.49% की गिरावट है। कैपिटल गुड्स में 0.89%, एफएमसीजी में 0.81%, हेल्थकेयर में 0.59% और टीईसीके में 0.43% की कमजोरी है। दूसरी ओर, आईटी में 0.13% की हल्की बढ़त है। (शेयर मंथन, 11 जून 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!