शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (Consumer Durables) क्षेत्र ने किया शुरुआती कारोबार में कमजोर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 15 अंक की कमजोरी के साथ 19,127 पर है। निफ्टी (Nifty) 6 अंक की गिरावट के साथ 5783 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.05% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% और बीएसई मिडकैप में 0.11% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (Consumer Durables) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 4.14% नीचे है। सेंसेक्स के 13 शेयरों में गिरावट है, जबकि 16 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी हीरो मोटोकॉर्प में है। इसका शेयर 1.79% नीचे है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 12 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!