शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर चढ़ा

एफआईपीबी (FIPB) की बैठक से पहले शेयर बाजार में जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 464.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:36 बजे 5.65% की मजबूती के साथ यह 457 रुपये पर है। 
कंपनी की एफआईपीबी (Foreign Investment Promotion Board) की बैठक में जेट-एतिहाद सौदे को मंजूरी मिलने पर पुनर्विचार किया जायेगा।
गौरतलब है कि अप्रैल 2013 में कंपनी ने अबु धाबी की विमानन कंपनी एतिहाद एयरलाइंस (Etihad Airlines) को अपनी 24% की हिस्सेदारी बेची थी। यह सौदा लगभग 2042 करोड़ रुपये में हुआ था। (शेयर मंथन, 14 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!