शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमएमटीसी (MMTC) ने फिर छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) की खबर के बाद से शेयर बाजार में एमएमटीसी लिमिटेड (MMTC Ltd) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। 
कंपनी के शेयर में निचला सर्किट लग गया है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 171.35 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। बीएसई में सुबह 11:00 बजे यह 19 रुपये यानी 9.98% की कमजोरी के साथ 171.35 रुपये पर है।
कंपनी का ओएफएस कल पूरा भर कर बंद हो गया था। एनएसई के आँकड़े के मुताबिक कंपनी के ऑफर फॉर सेल के लिए 14.4 करोड़ शेयरों की माँग आयी, जो इसके द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों का 1.54 गुना है। केंद्र सरकार कंपनी के 9.33 करोड़ शेयर बेच रही है। सरकार कंपनी में अपनी 9.33% हिस्सेदारी बेच रही है। शेयरों का फ्लोर प्राइस 60 रुपये तय किया गया है। अभी कंपनी में सरकार की 99.33% की हिस्सेदारी है। सरकार इस ओएफएस के जरिये शेयर बेच कर 600 करोड़ रुपये जुटायेगी। (शेयर मंथन, 13 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!