शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5814 पर, सेंसेक्स (Sensex) 103 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में बढ़ती गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 103 अंक यानी 0.53% की गिरावट के साथ 19,223 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 36 अंक यानी 0.62% की गिरावट के साथ 5814 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.54% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.03% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.25% की बढ़त रही। आज के कारोबार में बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। यूरोपीय बाजारों से स्पष्ट संकेत न मिलने की वजह से घरेलू बाजार में गिरावट बढ़ी। दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,384 और निफ्टी 5863 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में गिरावट बढती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स 19,191 और निफ्टी 5804 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।   
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.20% का घाटा हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.09% की गिरावट रही। पीएसयू में 0.91%, कैपिटल गुड्स में 0.86%, पावर में 0.64%, तेल-गैस में 0.57%, एफएमसीजी में 0.31%, ऑटो में 0.23% और रियल्टी में 0.15% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, धातु में 0.75% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.67% और आईटी में 0.57% की बढ़त रही। हेल्थकेयर में 0.05% की मामूली बढ़त रही। (शेयर मंथन, 18 जून 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!