शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5,700 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह तेज गिरावट का रुख है।

सेंसेक्स (Sensex) 19,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है। निफ्टी (Nifty) भी 5700 के स्तर के नीचे फिसल गया है।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 402 अंक की कमजोरी के साथ 18,843 पर है। निफ्टी (Nifty) 133 अंक की गिरावट के साथ 5689 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.97% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.45% और बीएसई मिडकैप में 0.93% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा कमजोरी रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 3.58% नीचे है। सेंसेक्स के 29 शेयरों में गिरावट है, जबकि केवल 1 शेयर में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 3.96% नीचे है। (शेयर मंथन, 20 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!