शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) का शेयर चढ़ा

सिटीग्रुप (Citygroup) से ठेका मिलने की खबर के बीच शेयर बाजार में विप्रो (Wipro) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 348.10 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:21 बजे 1.20% की मजबूती के साथ यह 347.15 रुपये पर है। 

मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी को सिटीग्रुप से 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2900 करोड़ रुपये का आउटसोर्सिंग ठेका हासिल हुआ है। इस ठेके के तहत कंपनी सिटीग्रुप के वैश्विक संचालन को सेवाएँ मुहैया कराने के साथ-साथ बेंगलुरु में एक बड़े ऑफशोर डिलीवरी सेंटर (ODC) की स्थापना भी करेगी। (शेयर मंथन, 20 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!