गुजरात संयंत्र की बिकवाली योजना रद्द होने की वजह से शेयर बाजार में जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।
बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 58.65 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 3:12 बजे 7.34% के नुकसान के साथ यह 58.70 रुपये पर है।


