शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेवेली लिग्नाइट (Neyveli Lignite) का शेयर चढ़ा

कंपनी के विनिवेश को मंजूरी मिलने की खबर के बीच शेयर बाजार में नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (Neyveli Lignite Corporation) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 62.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:08 बजे 5.03% की मजबूती के साथ यह 60.60 रुपये पर है।  

खबर है कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने कंपनी में 5% हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है। सरकार इस ओएफएस (OFS) के जरिये 466 करोड़ रुपये जुटायेगी। गौरतलब है कि सरकार ने इस माह की शुरुआत में कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के फैसले को रद्द कर दिया था। (शेयर मंथन, 21 जून 2013)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!