शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं : पी चिंदंबरम (P Chidambaram)

वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में बढ़ती गिरावट को चिंताजनक बताया।

हालाँकि उन्होंने इस गिरावट से न घबराने की भी सलाह दी।

उन्होंने कहा की विश्वभर की मुद्राओं में गिरावट का रुख जारी है। सरकार लगातार इस स्थिति पर नजर रखे हुए है और जल्द ही इसमें सुधार के उपाय भी किये जायेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इससे निपटने के हरसंभव प्रयत्न करेगा।
वित्त मंत्री ने फेडरल रिजर्व (Federal Reseve) अध्यक्ष बेन बर्नान्के (Ben Bernanke) के बयान को ठीक संदर्भ में नहीं लेने की भी बात कहीं।
गौरतलब है कि कल के एकदिनी कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 59.98 पैसे पर अपने अब तक के निचले स्तर पर पर पहुँच गया था। (शेयर मंथन, 21 जून 2013)

 

 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!