शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 41 अंक ऊपर

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। 

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के बांड खरीद कार्यक्रमों को घटाये जाने के संकेतों से बाजार में अस्थिरता रही। अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल कॉर्पोरेशन (Oracle Corporation) के निराशाजनक बिक्री आँकड़ों से बाजार पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक हरे निशान पर बंद रहने में कामयाब रहे, जबकि नैस्डैक में हल्की गिरावट दर्ज की गयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 41 अंक यानी 0.28% की मजबूती के साथ 14,799 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 7 अंक यानी 0.22% की कमजोरी के साथ 3357 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 4 अंक यानी 0.27% की बढ़त के साथ 1592 पर रहा।
पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 1.8% और एसऐंडपी 500 में 2.1% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.9% की गिरावट रही।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 1.39 डॉलर गिर कर 92.92 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 6.90 डॉलर की मजबूती के साथ 1,292.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 22 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!