शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय रुपये की चाल पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार की नजर घरेलू अर्थव्यवस्था पर बनी रहेगी।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल और घरेलू अर्थव्यवस्था में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) पर भी बाजार नजरें बनाये रखेगा। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी (John Kerry) की 23 जून से शुरू हो रही तीन दिवसीय भारत यात्रा भी बाजार में चर्चा का विषय रहेगी। 

अगले सप्ताह आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है। इसके साथ ही घरेलू बाजार वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी निगाहें बनाये रखेगा। (शेयर मंथन, 22 जून 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!