शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपी पावर (JP Power) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

उत्तराखंड की उत्पादन इकाई बंद होने की खबर के बीच जयप्रकाश पावर वेंचर्स (Jaiprakash Power Ventures) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 17.30 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 10:14 बजे 10.29% के नुकसान के साथ यह 18.30 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि बाढ़ की वजह से कंपनी के उत्तराखंड स्थित 400 मेगावाट विष्णुप्रयाग हाइड्रो पावर संयंत्र से उत्पादन बंद कर दिया गया है। कंपनी संयंत्र के पुनर्संचालन के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। (शेयर मंथन, 24 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!