शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 94 अंक गिरा

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। 
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत सपाट हुई हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा। कारोबार के मध्य में इसकी गिरावट बढ़ गयी। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटे में इसकी गिरावट में कमी आयी। आखिरकार यह सूचकांक 94 अंकों यानी 0.72% की गिरावट के साथ 12,969 पर बंद हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 1.22% और दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 1.02% का घाटा सहना पड़ा। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.24%, और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.19% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.51% का फायदा हुआ। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.21% की मजबूती रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:20 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 1.54%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 1.53% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.95% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!