शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर चढ़े

विदेशी हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी मिलने की खबर के बीच शेयर बाजार में यस बैंक (Yes Bank) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 454.90 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:55 बजे 2.12% की बढ़त के साथ यह 453.30 रुपये पर है।

गौरतलब है कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने यस बैंक को अपनी विदेशी हिस्सेदारी 60% तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खबर है कि कंपनी क्यूआईपी (QIP), एडीआर (ADR) और जीडीआर (GDR) के जरिये 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 28 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!