शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) के शेयर टूटे

कंपनी के शेयरों का कारोबार बंद होने की खबर से शेयर बाजार में महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। 

बीएसई में कंपनी का शेयर 111.85 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:24 बजे 4.10% के नुकसान के साथ यह 114.60 रुपये पर है।

शेयर बाजार में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में कंपनी का शेयर 976.75 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:25 बजे 3.32% के नुकसान के साथ यह 999.90 रुपये पर है।
गौरतलब है कि टेक महिंद्रा में विलय को मंजूरी मिलने के बाद 4 जुलाई से महिंद्रा सत्यम के शेयरों में कारोबार बंद हो जायेगा। गौरतलब है कि टेक महिंद्रा और महिंद्रा सत्यम के बोर्ड निदेशकों ने 21 मार्च 2012 को इस विलय की मंजूरी दी थी। मुंबई उच्च न्यायालय से भी विलय को हरी झंडी दिखा दी गयी थी। इसके बाद 11 जून 2013 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा विलय को मंजूरी दिये जाने से टेक महिंद्रा में महिंद्रा सत्यम का विलय पूरा हो गया है। शेयर बाजार में महिंद्रा सत्यम के शेयरों में 3 जुलाई तक ही कारोबार होगा। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!