शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5771 पर, सेंसेक्स (Sensex) 286 अंक लुढ़का

कमजोरी अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 

नकारात्मक यूरोपीय संकेतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ने से घरेलू बाजार में दबाव बना। आज के कारोबारी सत्र में रुपया 60 के स्तर को पार कर गया है। 

निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 286 अंक यानी 1.47% की गिरावट के साथ 19,178 पर बंद हुआ। निफ्टी 87 अंक यानी 1.48% गिर कर 5771 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 2.10% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.69% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.44% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और धातु क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार में गिरावट बढ़ी। कारोबार के दूसरे घंटे में निफ्टी 5800 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से बाजार में गिरावट गहरायी। दोपहर के कारोबार में बाजार में दबाव बना। कारोबार के अंत तक बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,147 और निफ्टी 5760 दिन के निचले स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.76% का घाटा सहना पड़ा। धातु में 3.11%, पीएसयू में 3.08%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.84%, पावर में 2.67%, तेल-गैस में 2.64%, कैपिटल गुड्स में 2.46% और बैंकिंग में 2.33% की गिरावट रही। ऑटो-टीईसीके दोनों में 0.80% व 0.80% और आईटी में 0.60% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.26% और हेल्थकेयर में में 0.23% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2013)
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!