शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर चढ़े

विलय के बाद आज से महिंद्रा सत्यम के शेयरों में कारोबार बंद होने के बाद शेयर बाजार में टेक महिद्रा (Tech Mahindra) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1,030 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:25 बजे 2.73% की बढ़त के साथ यह 1,026.95 रुपये पर है।

टेक महिंद्रा में विलय के बाद आज से शेयर बाजार में महिंद्रा सत्यम के शेयरों में कारोबार बंद हो गया है। इस विलय के बाद टेक महिंद्रा देश की पाँचवी सबसे बड़ी आईटी कंपनी बन गयी है।
गौरतलब है कि टेक महिंद्रा और महिंद्रा सत्यम के बोर्ड निदेशकों ने 21 मार्च 2012 को विलय की मंजूरी दी थी। मुंबई उच्च न्यायालय से भी विलय को मंजूरी मिलने के बाद 11 जून 2013 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से भी इसे हरी झंडी दिखा दी गयी थी। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!