शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिलेट इंडिया (Gillette India) का शेयर लुढ़का

सेबी (SEBI) द्वारा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने के बाद आज शेयर बाजार में जिलेट इंडिया (Gillette India) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 2155 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1 बजे 3.23% के नुकसान के साथ यह 2162.25 रुपये पर है।

बाजार नियामक सेबी ने जिलेट इंडिया पर न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी (मिनिमम पब्लिक होल्डिंग) नियम का पालन नहीं करने की वजह से कंपनी के प्रमोटरों पर जिलेट इंडिया के शेयरों में सौदे करने पर रोक लगायी है
सेबी ने कंपनी के प्रमोटरों के कॉर्पोरेट अधिकारों पर भी रोक लगायी है, जिसमें वोटिंग अधिकार और लाभांश भुगतान आदि शामिल हैं। कंपनी पर कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ जुर्माना लगाये जाने की भी संभावना है।
इस बाबत सेबी ने कंपनी के प्रमोटरों और निदेशकों से 21 दिनों के भीतर जवाब माँगा है। खबर है कि न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी नियम पूरे न होने तक यह रोक जारी रहेगी। 
गौरतलब है कि सभी सूचीबद्ध (लिस्टिड) कंपनियों के लिए कम से कम 25% सार्वजनिक हिस्सेदारी को अनिवार्य करने का नियम है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!