शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीबीजेड (TBZ) का शेयर चढ़ा

शेयर बाजार में त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

बीएसई में कंपनी का शेयर 211.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है। दोपहर 12:16 बजे 13.85% की मजबूती के साथ यह 210 रुपये पर है। 

मीडिया सूत्रों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशको (एफआईआई) ने खुले बाजार (ओपन मार्किट) के जरिये कंपनी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद ली है। स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक (Smallcap World Fund Inc) ने कंपनी के 29,584 शेयर खरीद लिये हैं। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!