शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूरसंचार कंपनियों के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में दूरसंचार कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की निवेश सीमा 74% से बढ़ा कर 100% कर दी है। 

शेयर बाजार में आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 163.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 1.30% की बढ़त के साथ 159.50 रुपये पर है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर भाव में भी तेजी बनी हुई है। कंपनी का शेयर 151.25 रुपये तक ऊपर चला गया है, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 2.02% की मजबूती के साथ 148.85 रुपये पर है। 
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 11:05 बजे कंपनी का शेयर 0.42% की बढ़त के साथ 322.60 रुपये पर है।
शेयर बाजार में टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के शेयर भाव में भी तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 11:05 बजे कंपनी का शेयर 7.77% की मजबूती के साथ 7.63 रुपये पर है।
एमटीएनएल (MTNL) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 11:07 बजे कंपनी का शेयर 2.08% की बढ़त के साथ 17.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!